5 व्यक्तियों ने युवक को पीटा
जालंधर | गुरुनानकपुरावेस्ट में दोस्तों में चल रहे मजाक को देख हंसने पर एक युवक को पांच के करीब युवकों ने पीट दिया। गुरुनानकपुरा वेस्ट के रहने वाले रमनप्रीत सिंह पुत्र मदन लाल ने बताया कि उसके पिता का जेसी रिजोर्ट के पास टैंट हाउस है। जब वह टैंट हाउस से वापस घर आने लगा, तो बर्गर की रेहड़ी पर खड़े कुछ युवक मजाक कर रहे थे। तभी एक युवक को उसको दोस्तों ने धक्का दिया। उसको देख जब वो हंसा तो उक्त युवकों ने उसको पीट दिया।