पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ईसाई प्रचार के पंफ्लेट बांट रहे पास्टर को पुलिस ने पकड़ा, थाने में दो गुट आमने सामने

ईसाई प्रचार के पंफ्लेट बांट रहे पास्टर को पुलिस ने पकड़ा, थाने में दो गुट आमने-सामने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धर्मप्रचारके मुद्दे को लेकर थाना भार्गव कैंप में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के सदस्य और क्रिश्चियन समुदाय को लोग आमने-सामने हो गए। दोनों ने पहले तो जम कर हंगामा किया और थोड़ी बहुत हाथापाई भी हुई। पुलिस बल ने एक पक्ष को बाहर निकाल दूसरी पार्टी से बात कर मामले को शांत किया। दोनों पक्षों की तरफ से 11-11 मेंबरी कमेटी बना कर दो दिन तक पुलिस कमिश्नर से बैठक करवा रोज-रोज के झगड़े का हल निकालने का विश्वास दिलाया।

खांबड़ा चर्च के पास्टर मुखा मसीह भार्गव कैंप से माडल हाउस चौक पर ईसाई धर्म प्रचार के पंफ्लेट बांट रहे थे। तभी विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पास्टर को पुलिस के हवाले कर दिया, जो उसे थाने ले आई। यहीं कमल शर्मा, हरद्वारी लाल, प्रदीप खुल्लर, योगेश धीर, नवीन शोरी ने कहा कि धर्म प्रचार की आड़ में ईसाई प्रचारक लोगों को गुमराह कर धर्म परिवर्तन करवा रहे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। एडीसीपी एचएस मंडेर, एसीपी हरजिंदर सिंह ने दोनों पक्षों से 11 सदस्यों के नाम नंबर लेकर सीपी से बैठक करवाने का विश्वास दिलाया।

थाने में पहुंचीं महिलाएं, किया पाठ

ईसाईसमुदाय की महिलाएं भी बड़ी तादाद में थाने पहुंच चुकी थीं, जो थाने में बैठ कर पाठ करने लग गई। पंजाब क्रिश्चियन मूवमेंट के प्रधान लाल चंद, रविंदर, तरसेम, पास्टर अश्विनी, आशा भगत का यही कहना था कि उन पर हमेशा आरोप लगाए जाते हैं कि हम धर्म परिवर्तन करवा रहे हैं। किसी भी तरह कोई पंफलेट लेकर धर्म परिवर्तन नहीं करता। वह तो केवल अपने धर्म का प्रचार कर रहे हैं।

भार्गव कैंप थाने में नारेबाजी करती महिलाएं। -भास्कर