पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पड़ोसी से रिश्वत लेने वाले इंजीनियर की पोल खोली

पड़ोसी से रिश्वत लेने वाले इंजीनियर की पोल खोली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देयोलनगर मेंपहले पावर कॉम की टीम ने 30 अगस्त को छापा मारा। समय था सुबह पौने पांच बजे से सवा छह के बीच। तीन घरों में चेकिंग हुई। लेकिन एक घर की पैनल्टी 50 हजार से कम करके 10 हजार कर दी गई। आरोप है कि एक बादशाहपुर इलाके के सबडिवीजन इंजीनियर ने रिश्वत ली है। सारी घटना की पोल एक पड़ोसी ने अपनी आंखों से देखी और अपनी पहचान गुप्त रखते हुए शिकायत पावर कॉम के सीएमडी केडी चौधरी के नाम भेजी है। इसकी कॉपी अपना नाम-एड्रेस गुप्त रखकर मीडिया को दे दी है।

सीएमडी केडी चौधरी को फिलहाल शिकायत नहीं मिली है, लेकिन इतना जरूर पता चला है कि उक्त सुबह हकीकत में ही पावर काॅम ने देयोल नगर में चेकिंग की थी। शिकायत करने वाले ने कहा है कि आफिसर ने पहले घर में चेकिंग करने के बाद कहा कि 50 हजार रुपए पैनल्टी लगेगी। अपना मोबाइल नंबर मौके पर महिलाओं को दे दिया। फिर बाद में जब मोबाइल फोन पर बात हो गई तो रिश्वत लेकर पेनल्टी कम करके केवल 10 हजार रुपए कर दी गई।

पावर कॉम के चेयरमैन केडी चौधरी को की शिकायत में पहचान गुप्त रखी, खुद को लिखा - एक पंजाबी