चोरी की एक्टिवा- बाइक समेत एक पकड़ा
जालंधर| चौकीबस स्टैंड पुलिस ने चोरी की एक्टिवा बाइक समेत बशीरपुरा के मलकीत सिंह को पकड़ा है। उसपर चोरी का केस दर्ज हो गया है। इंचार्ज मेजर सिंह ने बताया कि खालसा कॉलेज हाल्ट के पास से युवक को बाइक के साथ काबू किया गया था। उसके पास बाइक के कागजात नहीं थे। थाने ले जाकर पूछताछ की तो उसकी निशानदेही पर एक एक्टिवा बरामद हो गई।