ट्रेन में चढ़ते समय गिरकर महिला की मौत
जालंधर कैंट| कैंटरेलवे स्टेशन पर ट्रेन पर चढ़ते समय गिर कर महिला की मौत हो गई। कैंट के मोहल्ला नं. 8 की अनीता मल्होत्रा (62) सुबह हिसार पैसेंजर से अमृतसर जाने के लिए स्टेशन पहुंची। जैसे ही वह ट्रेन में चढ़ने लगी तो उसका पांव फिसल गया और लाइनों में गिर गई। महिला को स्टेशन अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।