पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मॉडल टाउन मार्केट की बिल्डिंग पर कार्रवाई

मॉडल टाउन मार्केट की बिल्डिंग पर कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मॉडलटाउनमें शिवानी पार्क के पास बनी बिल्डिंग में बायलाज के वायलेशन को खत्म करने के लिए बुधवार को नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने कार्रवाई की। उन्होंने बिल्डिंग का कुछ हिस्सा मजदूर लगाकर तुड़वा दिया और बाकी दुकान मालिक को हटाने के लिए कह दिया गया है। मॉडल टाउन इलाके के एटीपी रमेश छाबड़ा का कहना है कि इसके बाद डिच मशीन चलाकर एक्शन लेंगे।

नगर निगम ने बिल्डिंग ब्रांच की टेक्नीकल इंस्पेक्टर वरिंदर कौर के साथ हाथापाई करने वाली कांग्रेसी नेता कमलजीत कौर मुल्तानी के खिलाफ भी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की। जबकि मुल्तानी ने केवल सरकारी काम में बाधा डाला बल्कि हाथापाई तक की। उसके बावजूद निगम कमिश्नर ने अपनी तरफ से कोई एक्शन नहीं लिया है। वह कहते हैं कि पहले टीम से पूछा जाएगा।

मेयरऔर कमिश्नर करेंगे आर्किटेक्ट से बात, फिर करेंगे जांच : मेयरसुनील ज्योति और नगर निगम कमिश्नर एमएस छतवाल भी आर्किटेक्ट की तरफ से बनाई बिल्डिंगों की जांच का फैसला लेंगे। मेयर ज्योति कहते हैं वह वीरवार दफ्तर बुलाकर आर्किटेक्ट उनसे बात करेंगे। उनको नोटिस जारी किया जा चुका है।

विपक्ष नेता जगदीश राजा और कांग्रेस जिला प्रधान राजिंदर बेरी का कहना है कि शहर में अवैध बिल्डिंगों पर कार्रवाई पिंक एंड चूज नीति से की जा रही है। जिन बिल्डिंगों से पैसा मिल जाता है, उन्हें छोड़ दिया जाता है और जो देने से इंकार कर देते, उनकी बिल्डिंगों पर डिच मशीन चला दी जाती है। शुक्रवार को नगर निगम रहे लोकल बॉडीज के सेक्रेटरी अशोक गुप्ता को बिल्डिंगें दिखाई जाएंगी और पूछा जाएगा कि इन पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई। शहर में भाजपा नेताओं सीनियर डिप्टी मेयर ने खुद 102 अवैध बिल्डिंगों की सीडी और लिस्ट बना रखी है। मेयर, कमिश्नर और निगम अधिकारियों की शह पर इन बिल्डिगों पर कार्रवाई नहीं हो रही है। बिल्डिंगों को तोड़ा नहीं जाना चाहिए बल्कि इन बिल्डिंगों को बनने दिया उन अफसरों की जिम्मेवारी तय की जाए।

एमएस छतवाल

नगरनिगम कमिश्नर

कार्रवाई दौरान विरोध होना स्वाभाविक है। निगम कार्रवाई का विरोध और टेक्नीकल इंस्पेक्टर वरिंदर कौर से हाथापाई करने वाली कांग्रेसी नेता कमलजीत कौर मुल्तानी और जिला प्रधान कांग्रेस राजिंदर बेरी पर कार्रवाई से पहले अपनी टीम की राय ली जाएगी। जो टीम मंगलवार को कार्रवाई करने गई थी। इसलिए टीम के सदस्यों से बात करनी जरूरी