पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिक्योरिटी गार्ड ने युवकों काे मारे थप्पड़, कान के परदे फटे

सिक्योरिटी गार्ड ने युवकों काे मारे थप्पड़, कान के परदे फटे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लद्देवालीमेंशौच के लिए खेतों में जा रहे तीन युवकों ओर एक महिला को वहां तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने थप्पड़ जड़ दिए। दो युवकों के कान का पर्दा फट गया।

लद्देवाली के रहने वाले वकील नाथ ने बताया कि वह भाई शंभू नाथ दो साथी बबलू महंतो और शोकिना के साथ खेतों में शौच के लिए जा रहा था। तभी खेतों के साथ स्थित एक कंपनी के प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड ने उनको वहां शौच करने से मना करते हुए गाली गलौच किया। जब उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड से गाली गलौच करने के लिए मना किया, तो सिक्योरिटी गार्ड ने सभी के थप्पड़ जड़ दिए। वकील नाथ और शंभू नाथ को सुनना बंद हो गया, जब सिविल अस्पताल उन्होंने उपचार करवाया, तो पता लगा कि दोनों के कान का पर्दा फट चुका है।