सेंट सोल्जर में मनाया वर्ल्ड टूरिज्म डे
वातावरण बचाने, पौधे लगाने के लिए किया प्रेरित
भास्कर न्यूज | जालंधर
सेंटसोल्जरऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टैक्नोलॉजी में वर्ल्ड टूरिज्म डे मनाया गया।
इसकी अध्यक्षता चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने की। होटल मैनेजमेंट बीएससी कोर्स और एक वर्षीय आईटीआई होटल मैनेजमेंट के स्टूडेंट्स आस्था, हरसिमरन, पल्लवी, रणबीर, ईशु, प्रियाजोतपाल, राजीव, गौरव, सौरव, नवनीत, शिल्पा, मनप्रीत कौर, सीमा, सरबजीत ने टूरिज्म दिवस पर प्रैजंटेशन देते हुए इस क्षेत्र में बढ़ रही संभावनाओं, टूरिज्म का महत्व, टूरिज्म में कैरियर आदि के बारे में बताया। इसके बाद रैली निकाली गई जिसमें स्टूडेंट्स ने वातावरण को बचाने, साफ-सुथरा रखने, पेड़-पौधे लगाने, वृक्षों की कटाई रोकने के प्रति लोगों को जागरूक किया।
सेंट सोल्जर कॉलेज के स्टूडेंट्स ने वर्ल्ड टूरिज्म डे पर जागरुकता रैली निकाली।