साइकिल चालक को कार सवार ने मारी टक्कर
माडलटाउनश्मशानघाट के पास 42 साल के व्यक्ति को एक वाहन ने टक्कर मार दी। आरोपी ने गाली गलौच भी किया। लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी भाग गया। बाद में बस्ती शेख के रहने वाले सुदेश गुप्ता को फर्स्ट एड दिलवाई गई। सुदेश गुप्ता ने बताया कि वह काम खत्म कर साइकिल से घर की ओर जा रहे थे, तभी रांग साइड से आए कार चालक ने पहले टक्कर मारी, बाद गालियां निकालने लगा। वहीं, छत गिरने के कारण सिविल अस्पताल में भर्ती 70 साल के साधु सिंह ने सिर में गंभीर चोट होने के चलते दम तोड़ दिया।