पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चाचे के श्राद्ध पर शराब के दौर के दौरान लड़ाई, सात जख्मी

चाचे के श्राद्ध पर शराब के दौर के दौरान लड़ाई, सात जख्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवमौलीमें सोमवार को श्राद्ध के बाद शराब के दौर के दौरान लड़ाई में सात लोग जख्मी हो गए। परमजीत ने बताया कि उसके चाचा शराब पीने के शौकीन थे इसलिए उसने कुछ लोगों को शराब पिलाने का कार्यक्रम रखा। उसके साथ बलदेव राम, राम लुभाया, हरमेश लाल, काला मिंटू हवेली में बैठ कर शराब पी रहे थे। पीते-पीते उसकी मिंटू के साथ बहस और गाली गलौच हो गई।

मिंटू वहां से निकला और आटो रिक्शा में भतीजों और कुछ अन्य साथियों को ले आया। उन्होंने रॉड तथा नलके की हत्थी से हमला कर सभी को लहुलुहान कर दिया। बीच-बचाव कर रहे उसके बेटे संदीप की बाजू की हड्डी तोड़ दी। उसकी रीढ़ की हड्डी में भी गंभीर चोट आई है। परमजीत, बलदेव राम, राम लुभाया, हरमेश लाल को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया जबकि संदीप को एसजीएल अस्पताल जालंधर रेफर किया गया। मिंटू ने कहा कि वह प|ी जसविंदर कौर के साथ पशुओं को पट्ठे डालकर लौट रहा था तो परमजीत और उसके साथियों ने पीछे से दो-तीन बार आवाज दी। जब उसने एेतराज जताया तो उन्होंने उन पर हमला कर दिया, जिसमें वह और प|ी जख्मी हो गए।

आरसीएफमें झगड़ा

कपूरथला| आरसीएफवर्कशाप में मंगलवार सुबह ट्रैक्टर ड्राइवर उसके सहयोगी में मामूली तकरार के बाद मारपीट हो गई। इसमें ट्रैक्टर ड्राइवर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दाखिल गांव सैदोवाल के पलविंदर सिंह ने बताया कि वह आरपीएफ वर्कशाप में बतौर ट्रैक्टर चालक काम करता है। सुबह काम काे लेकर उसकी सहयोगी से कहासुनी हो गई। इस पर उसने लोहे की छड़ उस पर मार कर जख्मी कर दिया।