पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बसपा के स्टेट एग्जीक्यूटिव मेंबर्स चुनाव नहीं लड़ेंगे : भारती

बसपा के स्टेट एग्जीक्यूटिव मेंबर्स चुनाव नहीं लड़ेंगे : भारती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बसपाकेस्टेट एग्जीक्यूटिव मेंबर्स को चुनाव लड़ने का हक नहीं होगा। ये ऐलान प्रदेश मामलों के इंचार्ज प्रकाश भारती ने मंगलवार यहां किया।

अवतार सिंह करीमपुरी के दोबारा प्रधान बनने पर उनके साथ पार्टी ऑफिस पहुंचे भारती ने कहा कि स्टेट एग्जीक्यटिव में रहने वालों से लिखकर लिया जाएगा कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे। इससे पहले वह लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ लेते थे। वहीं करीमपुरी ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी, बामसेफ और बहुजन फ्रंटियर फोर्स को गतिशील और मजबूत करना उनका मूल लक्ष्य है।

छोटेकिसानों पर नजर : करीमपुरीने कहा कि इस बार पार्टी को केवल एससी तक फोकस रखना लक्ष्य नहीं है बल्कि बैकवर्ड और छोटे किसानों तक पार्टी की सोच को पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि लोग अकाली-भाजपा और कांग्रेस से पूरी तरह से नाखुश हैं। उनकी कोशिश बसपा को बतौर विकल्प पेश करना होगी। करीमपुरी ने कहा कि जेएंडके चुनाव के दौरान हर जिले के पांच-पांच वर्कर को भेजा जाएगा। इस मौके पर प्रदेश उप-प्रधान अजीत सिंह भैणी, गुरलाल सैला, नछत्तर पाल, बलदेव खैरा, गुरमेल चुंबर, बलविंदर कुमार, संतराम मल्लियां, हरभजन बजेहड़ी, जोगा सिंह, ठेकेदार राजिंदर सिंह, रविंदर हंस, राजिंदर रीहल, कमल देव जंडूसिंघा, चमनलाल, बाबू सुंदरलाल, बलबीर तेहंग, सुखविंदर कोटली समेत कई अन्य नेता मौजूद थे।

जंडाली ग्रुप को किया खुश

प्रकाशसिंह जंडाली को पार्टी से हटाए जाने के बाद अवतार सिंह करीमपुरी ने जंडाली ग्रुप के मेंबर्स के घर जाकर उनकी नाराजगी का कारण जानने की कोशिश की। उन्होंने उन्हें आगे से कोई दिक्कत नहीं आने का भरोसा दिया। इसके चलते ही मंगलवार को पार्टी ऑफिस में जंडाली ग्रुप के ज्यादातर मेंबर्स पहुंचे हुए थे। सभी करीमपुरी की हां में हां मिलाते नजर रहे थे।

लोकसभा हलकों की मीटिंगें

बसपालोकसभा हलकों की मीटिंगें भी शुरू करने जा रही है। 19 सितंबर को होशियारपुर हलके की 11 बजे होशियारपुर और आनंदपुर साहिब की 2 बजे नवांशहर में मीटिंग होगी। 20 को फरीदकोट और बंठिडा, 21 को संगरूर और पटियाला, 25 को फतेहगढ़ साहिब और लुधियाना, 27 को फिरोजपुर, 28 को अमृतसर और खडूर साहिब लोकसभा हलकों की तरनतारन और 29 को गुरदासपुर और जालंधर की मीटिंगें होंगी।

बसपा ऑफिस में अवतार सिंह करीमपुरी और प्रकाश भारती का स्वागत किया गया।