पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • होटल इंटरनेशनल के सामने कार का शीशा तोड़ ब्रीफकेस चुराया

होटल इंटरनेशनल के सामने कार का शीशा तोड़ ब्रीफकेस चुराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैग में 20 हजार नकद और जरूरी कागजात

भास्करन्यूज|जालंधर

बसस्टैंड रोड पर होटल इंटरनेशनल के सामने स्थित न्यू दोआबा कोच बिल्डर के बाहर से चोरों ने कार का शीशा तोड़ ब्रीफकेस चोरी कर लिया, जिसमें बीस हजार रुपए कैश और जरूरी दस्तावेज थे। न्यू जवाहर नगर के रहने वाले गौरव उप्पल पुत्र कृष्ण कुमार ने बताया कि उनकी बस स्टैंड रोड पर बसों की बाॅडी बनाने के लिए न्यू दोआबा कोच बिल्डर के नाम से फैक्ट्री है।

शाम सवा पांच बजे के करीब उन्होंने गेट मैन को दफ्तर के बाहर खड़ी इनोवा कार में रखने के लिए ब्रीफकेस दे दिया। गेट मैन ने इनोवा कार में पिछली सीट के पीछे बैग रख दिया। दस मिनट बाद जब घर जाने के लिए बाहर आए, तो देखा कि ड्राइवर सीट का पिछला शीशा टूटा हुआ था और ब्रीफकेस गायब था। उन्होंने कंट्रोल पर फोन किया। एसपी हरप्रीत सिंह मंडेर, एसीपी बलविंदर इकबाल सिंह, बस स्टैंड थाना इंचार्ज मेजर सिंह और थाना सात के एसएचओ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दफ्तर के बाहर लगा सीसी टीवी की फुटेज को भी खंगाला, लेकिन कार कैमरे की हद से बाहर खड़ी होने के कारण उसमें चोरी की घटना रिकार्ड नहीं हो पाई। गौरव ने कहा कि उसके मैरुन कलर के बैग में पैसों के अलावा जरूरी दस्तावेज थे। पैसे वापस नहीं चाहिए, बस उनका बैग वापस मिल जाए।

लुटेरों का शिकार हुए गौरव गुप्ता।