- Hindi News
- मुिस्लम कालोनी में 4 साल का बच्चा लापता, अपहरण का आरोप
मुिस्लम कालोनी में 4 साल का बच्चा लापता, अपहरण का आरोप
जालंधर|मुस्लिम कालोनीस्थित एक स्कूल में पढ़ने गया चार साल का बच्चा लापता हो गया। बच्चे की मां ने इलाके के एक युवक पर अपहरण का आरोप लगाया है। उन्होंने थाना आठ पुलिस को शिकायत दी है। लम्मा पिंड से सटे उपकार नगर की रहने वाली शमा प्रवीण ने बताया कि वह एक ब्रैड फैक्ट्री में नौकरी करती है। सोमवार को वह बेटे को स्कूल छोड़कर आई थी। उसके बाद बेटा घर नहीं लौटा। उनका कहना है कि इलाके का रहने वाला एक युवक उससे रंजिश रखता है। कल से वह भी गायब है। उसे शक है कि बेटे को वह युवक ही अगवा कर ले गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।