- Hindi News
- पठानकोट रोड पर कब्जे हटाने के लिए निशानदेही
पठानकोट रोड पर कब्जे हटाने के लिए निशानदेही
पठानकोटबायपास चौक से लेकर भोगपुर की तरफ पुराने मार्केट में सड़क की जमीन पर हुए कब्जों को हटाने के लिए निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पांच फुट से लेकर दस फुट तक कई दुकान वाले आगे तक गए हैं। इसके बाद निशानदेही की जा रही है।
एटीपी लखबीर सिंह और इंस्पेक्टर वरिंदर कौर मंगलवार को हाइवे पर पहुंचे थे। सरकारी नक्शों से सड़कों के साइज का मिलान किया है। नगर निगम कई महीने से रुक-रुक कर ये कार्रवाई कर रहा है। बार-बार चेतावनी दे रहा है कि लोग सड़कों पर कब्जे हटा लें।