पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्यापारी से 1.40 करोड़ की ठगी करने वाले चीमा नगर के बाप बेटे पर केस

व्यापारी से 1.40 करोड़ की ठगी करने वाले चीमा नगर के बाप-बेटे पर केस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडीफैंटनगंज के एक व्यापारी से 1.40 करोड़ रुपए की ठगी करने वाले चीमा नगर के बाप-बेटों पर थाना नई बारादरी पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

आरोपियों की पहचान चीमा नगर के अनिल कुमार वर्मा और बलविंदर वर्मा के रूप में हुई है। केस में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मंडी फैंटनगंज के रहने वाले व्यापारी राजेश गुप्ता की प|ी कामिनी गुप्ता ने बताया कि बाप-बेटा उनके पास आए थे। बोले उनके पास एक कंपनी है, जिनमें वह उनके पैसे लगा सकते हैं। वहां उनको बैंक से ज्यादा ब्याज मिला करेगा। उन्होंने पहले थोड़े पैसे दिए। वहां से ब्याज आने लगा तो और पैसे दे दिए। ऐसे करते-करते 1.40 करोड़ रुपए उसे दे दिए। ज्यादातर पैसे उसके अकाउंट में ही डलवाए गए। बाद में वह ब्याज के साथ-साथ पैसे देने से भी इंकार करने लगा। फिर उसके बाद पैसे देने से मुकर गया।

थाना नई बारादरी के एसएचओ पलविंदर सिंह का कहना है कि जांच के बाद बाप-बेटे पर केस दर्ज कर लिया गया है। वह इन ठगियों के साथ-साथ ट्रैवल एजेंटी का भी कारोबार करते हैं।