- Hindi News
- बल पर क्रॉस केस रद्द कराने को सीपी से मिले
बल पर क्रॉस केस रद्द कराने को सीपी से मिले
ट्रांसपोर्टनगर में कुछ दिन पहले यूथ कांग्रेसी नेता परमजीत सिंह बल पर हुए हमले को लेकर कांग्रेसी नेता मंगलवार को पुलिस कमिश्नर से मिले। उन्होंने सीपी से बल पर दर्ज हुए क्रॉस केस को रद्द करने की मांग की। साथ ही दूसरे पक्ष से पवन खन्ना उसके साथियों को गिरफ्तार करने की मांग रखी। सीपी ने उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान राजिंदर बेरी ने बताया कि कुछ दिन पहले बल पर हमला हुआ था। पुलिस ने खन्ना ट्रांसपोर्ट के मालिक पवन खन्ना उसके साथियों पर केस दर्ज कर लिया था। उसके बाद से अब तक एक की भी गिरफ्तारी नहीं हुई। उलटा दूसरे पक्ष की तरफ से क्रास केस दर्ज कर दिया गया है। उनकी मांग है कि बल पर दर्ज केस को रद्द करके आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। इस मौके पर विपक्ष नेता जगदीश राजा, अरुण जैन, मनजिंदर सिंह जौहल, पवन कुमार, जगदीश दकोहा, अनिल विशिष्ट अन्य मौजूद थे।
पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपते जिला कांग्रेस कमेटी प्रधान राजिंदर बेरी।