पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आॅटो ड्राइवर का परिवार सीपी से मिला हत्या का केस दर्ज करने की मांग

आॅटो ड्राइवर का परिवार सीपी से मिला हत्या का केस दर्ज करने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भार्गवकैंप के न्यू करतार नगर में दो दिन पहले सुसाइड करने वाले आॅटो ड्राइवर सुनील कुमार का परिवार मंगलवार को पुलिस कमिश्नर से मिला। बहन नीतू ने भाभी पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग की है। कमिश्नर ने मामले की जांच एडीसीपी सिटी टू हरप्रीत सिंह मंढेर को सौंपी है। भगत सिंह कालोनी की रहने वाली नीतू ने बताया कि उसके भाई सुनील की 9 साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद से ही बेवजह भाभी भाई को परेशान करती थी। वह घर से बाहर रहती थी और भाई से बात भी नहीं करती थी। दो दिन पहले उन्हें फोन आया कि भाई की मौत हो गई। वह पहुंचे तो सुनील के शरीर पर चोटें थी। उन्हें शक है कि भाभी ने ही भाई की हत्या की है। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की है जबकि हत्या का केस बनता है।

माॅडल हाउस में आटो चालक द्वारा की गई आत्महत्या के बाद पुलिस कमिशनर को मिलने के बाद बाहर आते हुए मृतक के भाई बहन।