पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हेल्थ टीम ने दूध के सैंपल भरे

हेल्थ टीम ने दूध के सैंपल भरे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हेल्थडिपार्टमेंट की टीम ने गांव जमशेर और धीना में डेयरी संचालकों के छापे मार दूध के सैंपल भरे। सुबह पांच बजे ही हेल्थ विभाग की टीम ने हरकत में आते हुए दोनों क्षेत्रों में दूध अन्य दूध उत्पाद की बिक्री के लिए जा रहे लोगों को घेर लिया और सैंपल भरे। हेल्थ टीम ने दूध के अलावा पनीर, दही और मक्खन के भी सैंपल भरे गए। हेल्थ टीम ने टैंपो, रिक्शा खुले में दूध उत्पादों बेचने वालो को खूब फटकार लगाई और सैंपलों को जांच के लिए भेज दिया गया है। इसके बाद ही पता चलेगा कि किस पदार्थ में क्या कमी पाई गई है।

डिस्ट्रिक्ट हेल्थ आफिसर बलविंदर सिंह की अध्यक्षता में हेल्थ टीम ने लांबड़ा, खांबड़ा, टीवी टावर, खुरला किंगरा और नकोदर चौक के पास के क्षेत्र से भी सैंपल भरे। टीम ने इसके बाद नकोदर और शाहकोट में भी कार्रवाई करनी थी। हेल्थ विभाग के पास पिछले कुछ समय से मिलावटी दूध की ज्यादा शिकायते रही थी, इसी पर कार्रवाई करते हुए हेल्थ विभाग ने छापामारी की।

नकोदर चौक के पास दूध का सैंपल भरते जिला हैल्थ टीम के सदस्य। -भास्कर