- Hindi News
- मॉडल टाउन में सांप को देख बेसुध हुआ व्यक्ति
मॉडल टाउन में सांप को देख बेसुध हुआ व्यक्ति
जालंधर| मॉडलटाउन के पास स्थित बसंत विहार में एक सांप को देख 40 साल का व्यक्ति बेसुध होकर गिर गय। उसे सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया, जहां देर शाम तक उसे होश नहीं आया था। बसंत विहार का रहने वाला अनिल पुत्र लक्ष्मण दास रैनक बाजार के पास कपड़े की दुकान में काम करता है। रात को बारह बजे उसके ऊपर सांप गिर गया। सांप ने उसको काटा नहीं और बाहर निकल गया, लेकिन सांप के ऊपर गिरने का अनिल को इतना गहरा झटका लगा कि वह बेसुध होकर गिर गया। मौके पर इकट्ठा लोगों ने सांप को मौके पर ही मार दिया।