सड़क हादसे में जख्मी व्यक्ति ने दम तोड़ा
जालंधर| 27अगस्त को सड़क हादसे में जख्मी 55 साल के व्यक्ति ने हालत नाजुक होने के चलते दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान अवतार नगर के ओंकार के रूप में हुई है। 27 अगस्त को दो कारों की टक्कर में ओंकार जख्मी हो गए थे। इसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। हालत नाजुक होने पर मंगलवार को उन्हें सिविल अस्पताल रैफर कर दिया था। जहां उसने सिर की गंभीर चोट होने के चलते दम तोड़ दिया।