पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मकसूदां में कार ट्रक की टक्कर, चार युवक जख्मी

मकसूदां में कार-ट्रक की टक्कर, चार युवक जख्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दरबारसाहिब से माथा टेक लौट रहे पटियाला के गांव किन्नौर के चार युवकों की गाड़ी को मकसूदां रोड पर ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें एक युवक की टांग टूट गई।

किन्नौर के रहने वाले किसान नरिंदर सिंह पुत्र बहादुर सिंह ने बताया कि वह अपने तीन दोस्तों के साथ कार में दरबार साहिब माथा टेकने गया हुआ था। माथा टेक सुबह छह बजे जब वे जालंधर होते हुए वापस पटियाला जा रहे थे। तो मकसूदां रोड पर सामने से रहा ट्रक अचानक उनके सामने गया और उनकी कार ट्रक के पिछले टायर के नीचे गई। टक्कर में नरिंदर की टांग टूट गई, जबकि उसके तीन दोस्त कुलजिंदर, मलकीत सिंह (23) और मनप्रीत (20) को मामूली चोंटें आईं। जख्मी हालत में सभी को जालंधर के सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया है।