पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विदेश जाने के एक दिन पहले हेरोइन पीता पकड़ा गया

विदेश जाने के एक दिन पहले हेरोइन पीता पकड़ा गया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लालबाजार की संत मार्किट की छत पर मंगलवार शाम दुकानदारों ने तीन युवकों को हेरोइन पीते पकड़ा है। इनमें एक युवक बुधवार को वर्क वीजा पर विदेश जाने वाला था। उनके पास से पीने योग्य हेरोइन बरामद हुई है। पकड़े गए युवकों की पहचान पापडिय़ां बाजार के रहने वाले नीतिश वर्मा, भल्लेयां बाजार के प्रयांश और कैंचिया बाजार के नितिन शर्मा के रूप में हुई है। नितिन बुधवार को विदेश जाने वाला था।

सुनार ललित चड्ढा ने बताया कि कुछ दिनों से 10-12 युवक मार्केट की छत पर आकर बैठ रहे थे। उन्हें कारीगरों ने सूचना दी कि युवक वहां नशे करते हैं और उन्हें लूट का भी डर है। मंगलवार शाम भी युवक बैठे थे। उसमें से कुछ भाग गए और इन तीन युवकों को पकड़ लिया। हेरोइन के साथ-साथ इनके पास से सिरिंज भी मिली हैं। एएसआई जगदीश कुमार का कहना है कि युवकों के पास से पीने योग्य हेरोइन मिली है।

संत मार्किट में दोस्तों के साथ पी रहा था, दुकानदारों ने पकड़वाया।