मनबीर के डबल से जेसीटी एकेडमी जीती
गुरुगोबिंदसिंह स्टेडियम में सोमवार को खेले गए फुटबाल सुपर लीग के मैच में जेसीटी एकेडमी ने पीएसपीसीएल को 2-0 से हरा दिया। जेसीटी की टीम पूरे मैच में हावी दिखी। हालांकि 12वें मिनट में मनबीर सुखविंदर द्वारा बनाई ग्राउंड बाल से गोल करने में नाकाम रहे लेकिन जेसीटी की टीम मैच में हावी रही।
पहला हाफ गोलरहित रहने के बाद दूसरे हाफ के 39वें मिनट में मनबीर के गोल करते ही जेसीटी ने आक्रमक रुख अपना लिया। 55वें मिनट में भी शमशेर के पास पर मनबीर ने गोल कर जीत पक्की कर ली। मैच दौरान पीएसपीसीएल प्लेयर गुरप्रीत सिंह गिरने से जख्मी हो गए। जेसीटी के जोत मसीह अमित और पीएसपीसीएल के विक्रमपाल को यैलो कार्ड मिले। इस जीत के साथ जेसीटी 13 अंकों के साथ अंकतालिका में दूसरे नंबर पर गई है। पहले दूसरे स्थान पर बलबीर एकेडमी बनी हुई थी। पंजाब पुलिस 17 प्वाइंट के साथ पहले नंबर पर बरकरार है।
आजका मैच : सीआरपीएफबनाम यूनाइटेड पंजाब, 4 बजे।
बॉल पर कब्जे के लिए भिड़ते जेसीटी और पीएसपीसीएल के खिलाड़ी।