दोआबा में ड्रग डी-एडिक्शन पर सेमिनार
जालंधर | दोआबाकॉलेज के जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन विभाग की ओर से ड्रग डी एडिक्शन पर सेमिनार करवाया गया। एसीपी अमनीत कौंडल बतौर चीफ गेस्ट शामिल हुईं।
यहां ट्रैफिक एजुकेशन विंग के रजिन्दर मेहता, सांझ महिला केन्द्र की कार्यकर्त्ता परवीन अबरोल, डॉ. हिमांशु पिम्स, जिला कम्युनिटी पुलिस अफसर सुखदेव सिंह, सुविधा केन्द्र नॉर्थ के अध्यक्ष सुभाष चंद्र और कर्नल मनीष गुप्ता बतौर वक्ता मौजूद थे। एसीपी अमनीत कौंडल ने कहा, पुलिस ने ईवटीजिंग सेल के तहत महिला पुलिस कर्मी तैनात किए हैं जो कि लड़कियों के साथ होने वाली छेड़छाड़ पर लगाम कसती हैं। रजिंद्र मेहता ने स्टूडेंट्स को प्रेरित किया कि वह खुद अपने पेरेंट्स और रिश्तेदारों को शराब पी कर गाड़ी चलाने के बारे में जागरूक करें। सुखदेव सिंह ने कहा, नशा छुड़वाने की पहल सभी को अपने घर में जागरुकता फैला कर शुरू करनी चाहिए। प्रिंसिपल डॉ. नरेश कुमार धीमान और एचओडी विभागाध्यक्ष डॉ. सिमरण सिद्धू , प्रो. कादंबरी, प्रो. मानव, प्रो. विजेता, प्रो. प्राजन्य, प्रो. प्रशान्त, तकनीशियन मनजीत और स्टूडेंट्स मौजूद थे।