केवी-2 में मनाया हिन्दी पखवाड़ा
जालंधर | केन्द्रीयविद्यालय नंबर-2 जालंधर कैंट में प्रिंसिपल एसके भाटिया की अध्यक्षता में 8 से 22 सितंबर तक हिन्दी पखवाड़ा मनाया गया। अंतिम दिन पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों ने राष्ट्रीय गीत और गणमान्य लोगों को स्वागत करके किया।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यािर्थयों के कहानी, कविता, सुविचार, समूहगीत, सुलेख आिद मुकाबले करवाए गए। क्लास 6ए की छात्रा दिव्या ने मार्मिक कविता ‘मासूम सी नन्हीं परी हूं मैं, दूनिया में आना चाहती हूं...,कविता सुना कर लोगों का मन भर दिया। हिन्दी को प्रोत्साहित करने के लिए शैक्षिक और गैर शैक्षिक और कर्मचारियों की भी प्रतियोगिता करवाई गई। प्रथम आने वाले विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को पुरस्कृत किया गया। समारोह में यूिनयन बैंक ऑफ इंडिया रामामंडी शाखा के मुख्य प्रबंधक नरेश लाल, सहायक प्रबंधक विकास धनखड़, एवं राजभाषा अिधकारी रीना ने हिन्दी में कार्य करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता आरडी गौतम ने की। यहां वाइस प्रिंसिपल अंजना रामपाल, एस महेन्द्रू, रजनी नय्यर, परमिन्दर संधु, डॉ. परमानंद मौजूद थे।