जालंधर। बस्ती बावाखेल नहर के पास सोमवार सुबह
मोबाइल दुकान से मोबाइलों से भरा एक बैग गायब हो गया। बैग में सात मोबाइल और 20 हजार रुपए थे। वारदात के समय दुकानदार दुकान के बाहर झाड़ू लगा रहा था। सूचना के बाद थाना बस्ती बावा खेल पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
संगत सिंह नगर के रहने वाले हरविंदर सिंह ने बताया कि बावा खेल नहर के पास उनकी गुरु कृपा नाम से मोबाइल दुकान है। वह रोजाना रात को मोबाइल घर ले जाते हैं। सोमवार सुबह करीब पौने दस बजे उन्होंने दुकान खोली और करीब दस बजे वह दुकान के बाहर झाड़ू लगा रहे थे। मोबाइल वाला बैग उन्होंने काउंटर पर रखा था। झाड़ू लगाकर अंदर गए तो बैग गायब था। उन्होंने किसी को बैग चुराते नहीं देखा। दुकानदार को अपने आस-पास के ही रेहड़ी लगाने वालों पर चोरी का शक है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।