- Hindi News
- कारपेंटर की शॉप पर हमला करने वाले बाबा पर पर्चा
कारपेंटर की शॉप पर हमला करने वाले बाबा पर पर्चा
बूटामंडीमें कारपेंटर की शॉप पर हमला कर उसके कारिंदे को जख्मी करने और उसकी शॉप पर तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने राजू बाबा और उसके साथियों के खिलाफ पर्चा दर्ज कर लिया है।
रविवार रात बूटा मंडी के कारपेंटर संदीप कुमार उर्फ सोनू की दुकान पर रुड़का कला के राजू बाबा ने साथियों सहित हमला कर दिया था। सोनू को बचाने के लिए कारीगर माही निवासी मलकी तराड़ा आगे आया, तो बाबे के साथियों ने उसको बुरी तरह से पीट दिया। बाद में सोनू के साथियों ने बाबे और उसके साथियों पर हमला कर दिया, जिसके बाद बाबा कार छोड़कर फरार हो गया, लेकिन बाबे का एक साथी अनिल निवासी धन्नोवाल को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया था। सोमवार को थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने बाबा राजू और उसके साथियों के खिलाफ मारपीट और तोड़फोड़ करने का पर्चा दर्ज किया है। वहीं सिविल अस्पताल में भर्ती माही को मिलने के लिए अंबेडकर सेना यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष जसविंदर सिंह जौली और उपप्रधान अमीत सुमन पहुंचे। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस ने राजू बाबे को जल्द गिरफ्तार किया, तो वह संघर्ष करेंगे। सुखजीत साही, गोरा, प्रिंस वालिया, जेएस बिट्टू और किंग वालिया भी मौजूद थे।