पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भार्गव कैंप के गोगी हत्याकांड में मुख्यारोपी था जेल में मरा घोकी

भार्गव कैंप के गोगी हत्याकांड में मुख्यारोपी था जेल में मरा घोकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संदीप साही/प्रवेश शर्मा | जालंधर

sandeep.sahi@dbcorp.in

कपूरथलाजेलमें रविवार को संदिग्ध हालात में मरने वाला भार्गव कैंप का अजय कुमार उर्फ घोकी जून 2007 में हुए गोगी हत्याकांड का मुख्य आरोपी था। गोगी को कैंप में अजय और उसके साथियों ने दातरों से बुरी तरह काटा था। गोगी के शव की दशा ये थी कि उसके हाथ, पैर की उंगलियां कटी हुई थी। चेहरा पहचान में नहीं रहा था। अस्पताल के बेड पर गोगी की उंगलियां कांप रही थी। गोगी के कत्ल केस में घोकी के अलावा उसके भाई विजय, नरेश, साथी संदीप कुमार दीपा, गोरा और पिंकी पंडित को नामजद किया गया था। पिंकी पंडित को पुलिस ने क्लीन चिट दे दी थी। गोगी कत्ल केस में सभी को उम्रकैद की सजा हुई थी। तब से वे जेल में सजा काट रहे थे। घोकी के बड़े भाई विजय की अक्टूबर, 2012 में जेल के अंदर मौत हो गई थी। रविवार को घोकी ने भी जेल में दम तोड़ा। हालांकि उसके परिवार ने आरोप लगाया था कि जेल प्रशासन की लापरवाही के चलते मौत हुई है।

भार्गव कैंप के बदमाश राजिंदर कुमार उर्फ दुल्ला का 2004 में कत्ल कर दिया गया था। मंगू बस्ती रोड पर दुल्ला को मारा गया था। थाना छह में गोगी उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज हुआ था। दुल्ला और गोगी पहले दोस्त होते थे। बाद में उनके बीच किसी बात को लेकर रंजिश शुरू हो गई थी। 2007 में गोगी की हत्या कर दी गई थी। बेहद बेरहमी से गोगी को मारा गया था। उसके शव के टुकड़े-टुकड़े किए हुए थे। इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाई। मौजूदा डीएसपी राजेश्वर सिंह सिद्धू ने गोगी के बाद पनप रहे एक बदमाश को सरेबाजार पीटा था। फिर कैंप में बदमाशी खत्म हुई थी। हालांकि उसके बाद उक्त बदमाश के साथी नन्हा और गंड भी उबरे थे। पुलिस ने दोनों की भी सरेबाजार पिटाई की थी।

घोकी की मां प्रीतो ने बताया कि उसके तीन बेटे थे। घोकी और विजय को गोगी केस में पुलिस ने पकड़ा। 2012 में विजय की मौत हुई थी। जेल में विजय जिम के अंदर एक्सरसाइज कर रहा था, जिस दौरान तबीयत बिगड़ गई थी। बेटे को अस्पताल ले जाने में जेल प्रशासन ने देरी की थी। इसी कारण उसकी मौत हो गई थी। अब तक विजय की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी नहीं मिली। अब छोटे बेटे अजय की मौत हो गई। अजय को अस्पताल ले जाने में देरी हुई। उनका आरोप है कि साजिश के तहत बेटों को देरी से अस्पताल ले जाया गया, ताकि वह वैसे ही मर जाएं। उनका कहना है कि वह जेल प्रशास