पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिल्ली के व्यापारी से लूट में एक और युवक हिरासत में

दिल्ली के व्यापारी से लूट में एक और युवक हिरासत में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलवेरोड परदिल्ली के एक व्यापारी से लूट के मामले में थाना तीन पुलिस ने फगवाड़ा गेट की एक दुकान पर काम करने वाले वर्कर को हिरासत में लिया है। पता चला है कि इसी वर्कर ने व्यापारी के साथ लूट करने की साजिश रची। वारदात के समय यह खुद भी आरोपियों के साथ मौजूद था।

सीआईए स्टाफ में उससे पूछताछ चल रही है। उसने खुलासा किया कि उसे पता था कि व्यापारी प्रवीण गुप्ता कलेक्शन करने के लिए फगवाड़ा गेट आया करता है। इसी के चलते उसने प्लानिंग के तहत वारदात की। हालांकि थाना तीन पुलिस इस बात की पुष्टि नहीं कर रही है। एसएचओ भूषण शेखड़ी का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। कुछ दिनों में खुलासा कर दिया जाए। गौर हो कि दो दिन पहले रेलवे रोड पर दिल्ली के व्यापारी प्रवीण गुप्ता पर चाकू से हमला करके लुटेरों ने तीन लाख रुपए लूट लिए थे। मौके से प्रताप बाग का रहने वाला सूरज पकड़ा गया था जबकि उसके साथी फरार हो गए थे। वहां से मोबाइल बरामद हुआ था, जिससे वर्कर बारे पता चला है।