पार्षद पर लगाया मारपीट का आरोप
जालंधर कैंट | काकीपिंड के एक परिवार ने वार्ड के पार्षद के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाया है। इसको लेकर कुछ लोगों ने पार्षद के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। युवक का कहना है कि वह पार्षद के मकान के सामने रहता है। वह अपने घर के बाहर थड़ी बना रहा था, तो पार्षद के मकान पर किराये में रहने वाले परिवार ने उन्हें थड़ी बनाने से रोका और बदतमीजी की। युवक ने पार्षद पर भी मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों ने थाना रामामंडी में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पार्षद मंदीप जस्सल ने कहा कि उन पर लगाए गए आरोप झूठ हैं। उन्हें किरायेदार ने बुलाया था। जब वह मौके पर पहुंचे तो उसके घर के सामने वाले युवक ने उनसे बदतमीजी की और धक्कामुक्की भी की। उन्होंने किसी से मारपीट नहीं की।