- Hindi News
- बांग्लादेश टीम वेरिफिकेशन में फंसी रही, मैच नहीं हुआ
बांग्लादेश टीम वेरिफिकेशन में फंसी रही, मैच नहीं हुआ
जूनियर टीम ने हरभजन एकेडमी से खेलना था
भास्करन्यूज | जालंधर
बांग्लादेशकीजूनियर क्रिकेट टीम शहर में मैच खेलने आई हुई है। सोमवार को उनका मैच हरभजन एकेडमी के साथ सुबह नौ बजे होना था, लेकिन पुलिस वेरिफिकेशन में फंसे होने के चलते मैच नहीं हो सका। मैच रद्द करना पड़ा।
हरभजन एकेडमी के प्लेयर सुबह नौ बजे से साढ़े दस बजे तक टीम के आने का इंतजार करते रहे। साढ़े दस बजे पता चला कि मैच नहीं होना है। आयोजकों का कहना है कि रविवार को पीएपी ग्राउंड में बांग्लादेश की टीम के साथ मैच खेला गया। पीएपी में मैच खेलने से पहले लिखित परमिशन लेनी होती है। उन्होंने सादे कागज पर लिखकर दिया, जिसे पीएपी वालों ने मानने से इनकार कर दिया। सोमवार को बांग्लादेश की टीम के लेटर पैड पर देकर परमिशन ली गई। टीम के सभी खिलाड़ियों के पासपोर्ट की वेरिफिकेशन करवाई। इसमें करीब तीन घंटे लग गए। मंगलवार को हरभजन एकेडमी के साथ मैच खेला जाना है। टीम वीरवार को बांग्लादेश के लिए रवाना होगी।