- Hindi News
- अजीत नगर के मंदिर में गल्ले से पैसे, मुकुट चोरी
अजीत नगर के मंदिर में गल्ले से पैसे, मुकुट चोरी
जालंधर| किशनपुरासे सटे अजीत नगर के श्री दुर्गा मंदिर से चोर दिनदहाड़े गल्ले से चढ़ावा और शनिदेव की मूर्ति से चांदी का मुकुट ले गए। पंडित वासुदेव ने बताया कि दोपहर एक बजे वह मंदिर बंद कर गए थे। चार बजे के करीब लौटे तो अंदर गल्ले का लॉक टूटा था। गल्ले में हजारों रुपए का चढ़ावा था। साथ ही अंदर शनिदेव मूर्ति से चांदी का मुकुट भी गायब है।