- Hindi News
- ईश्वर नगर में महिला से बालियां, लद्देवाली में युवती से पर्स छीना
ईश्वर नगर में महिला से बालियां, लद्देवाली में युवती से पर्स छीना
जालंधर | शहरमें चोर-स्नेचरों लगातार सक्रिय है। ईश्वर नगर में सोमवार सुबह जहां बाइक सवार लुटेरे महिला से आर्टिफिशियल बालियां लूट ले गए। वहीं लद्देवाली में युवती से पर्स झपटा गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस नाम-पता नोट करके वापस लौट आई। हिमाचल की रहने वाली सीमा ने बताया - वह ईश्वर नगर में अपने रिश्तेदार के घर आई थी। सुबह साढ़े छह बजे घर के बाहर सैर कर रही थी तभी बाइक पर आए दो युवकों ने घेर लिया और जबरदस्ती बालियां उतार ले गए। उधर, लद्देवाली की प्रिया ने बताया कि वह बस स्टैंड के पास एक प्राइवेट दफ्तर में काम करती है। रविवार रात करीब आठ बजे घर लौट रही थी। लद्देवाली फाटक के पास बाइक सवार लुटेरे पर्स झपट ले गए। पर्स में मोबाइल और पैसे थे।