- Hindi News
- उपकार नगर में सुबह टी स्टाल मालिक से लूट
उपकार नगर में सुबह टी-स्टाल मालिक से लूट
जालंधर| लम्मापिंड चौक से सटे उपकार नगर में सोमवार सुबह बाइक सवार लुटेरों ने टी-स्टाल मालिक पर हमला कर उससे मोबाइल पैसे लूट लिए। सिविल में भर्ती उपकार नगर के जोगिंदर सिंह ने बताया सुबह सात बजे वह घर से दुकान पर जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार युवकों ने उससे पैसे मांगे। इंकार किया तो युवकों ने उसके दातर मारकर मोबाइल पैसे लूट लिए।