- Hindi News
- रागा मोटर्स में लॉन्च हुई नई जेनरेशन की स्कोर्पियो
रागा मोटर्स में लॉन्च हुई नई जेनरेशन की स्कोर्पियो
जालंधर| महिंद्राने स्कोर्पियो और एक्सयूवी की सफलता के बाद न्यू जनरेशन स्कोर्पियो को बाजार में उतारा है। वीरवार को रागा मोर्ट्स ने नई स्कोर्पियो को लांच किया। कंपनी के एमडी गौरव चोपड़ा ने इसे लांच किया। उन्होंने कहा कि न्यू जेनरेशन स्कोर्पियो में बेजोड़ ताकत और फीचर्स हैं। गाड़ी में 120 बीएमपी और 280 टार्क टच स्क्रीन कलर सिस्टम, नेविगेशन एलोय व्हील्स, स्टेयरिंग कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, कुशन सस्पेंशन एंटी रोल टेक्नोलोजी और एलईडी लाइटें जोकि इसे आकर्षण प्रदान करती हैं। लाल, नीला, काला, सफेद, सिल्वर रंगों में उपलब्ध है। जिनकी शुरुआती कीमत 8 लाख 45 हजार रुपए है। जबकि मॉडल 13.19 लाख के आकर्षक कीमत पर उतारा है।
रागा मोटर्स जालंधर के एमडी गौरव चोपड़ा वीरवार को नई स्कोर्पियो के साथ।