- Hindi News
- पत्नी से छुप शराब पी रहा था, गलती से गिलास में फिनाइल डालकर पी ली
पत्नी से छुप शराब पी रहा था, गलती से गिलास में फिनाइल डालकर पी ली
जालंधर | होशियारपुरके गांव बादोवाल का रहने वाला एक युवक प|ी से छुपकर शराब पी रहा था। अंधेरे में गलती से उसने गिलास में फिनाइल डाल पी लिया। हालत बिगड़ने पर उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। एचपी गैस में काम करने वाले बलजिंदर ने बताया कि उसकी प|ी उसे शराब पीने नहीं देती है। वह छुपकर स्टोर में शराब पी रहा था। स्टोर में अंधेरा था। अचानक प|ी रजवंत कौर ने उसे आवाज मारी, तो डर के मारे उसने शराब के साथ पड़ी फिनाइल की बोतल गिलास में डाल पी ली। जब स्वाद अजीब सा लगा, तो लाइट जलाकर देखी तो फिनाइल की बोतल का ढक्कन खुला था। इसके बाद उन्होंने प|ी को बताया और प|ी उसको अस्पताल लेकर आई।