- Hindi News
- फर्जी रजिस्ट्री करने वाले एडवोकेट, वसीका नवीस और नंबरदार घेरे में
फर्जी रजिस्ट्री करने वाले एडवोकेट, वसीका नवीस और नंबरदार घेरे में
जालंधर | गदईपुरके स्वर्ण पार्क में 7 मरले 166 वर्गफुट प्लाट के एटार्नी होल्डर सुरेश कुमार के मरने के बाद उनकी जगह किसी और को खड़ा करके रजिस्ट्री कराने के आरोपों के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। प्लाट होल्डरों ने पहले थाना-1 में शिकायत की और फिर वीरवार को पुलिस कमिश्नर युरिंदर सिंह हेयर के दफ्तर पहुंच गए। वहां से उन्हें थाना-1 भेज दिया गया है। प्लाट की रजिस्ट्री भाजपा नेता इंदरजीत सिंह बग्गा की सास सुरिंदर कौर के नाम पर है। प्लाट 4 लाख 60 हजार में बिका था। रजिस्ट्री पर प्लाट की मालिक तृप्ता हैं। जबकि प्लाट पावर आफ एटार्नी करके दो जगह बिक गया। अब तक तृप्ता सामने नहीं आई हैं। पटवारखाना के जानकार बताते हैं कि सुरेश कुमार की साल 2012 में ही मौत हो गई थी। उसका डेथ सर्टिफिकेट भी सामने चुका है। फर्जी तौर पर एक शख्स को सुरेश बनाकर पटवारखाने लेकर आए थे। रजिस्ट्री कराने वाले वसीका नवीस, एडवोकेट और नंबरदार से भी पूछताछ हो सकती है।