शराब पीने से रोकने पर महिला को पीटा
जालंधर | ससुरऔर ससुर चाचे को शराब पीने से रोकने पर ससुरालियों ने 24 साल की महिला को पीट घर ले निकाल दिया। इस संबंधी थाना शाहकोट में शिकायत दे दी गई है। शाहकोट के गांव मियावाल की रहने वाली मनप्रीत (24) ने बताया कि उसकी आठ साल पहले शाहकोट के गांव काकडे के रहने वाले राज कुमार ने साथ हुई थी। चार साल के बेटे साहिब और उसके बाद नौ महीने पहले बच्ची के होने के बाद उसके पति ने नसबंदी करवा ली। शाम को जब उसका ससुर और ससुर चाचा छत पर शराब पी रहे थे। मनप्रीत ने कहा कि जब उसने उनको शराब पीने से मना किया, ससुर ने कहा कि एक ता साडे मूडे दी नसबंदी करवा दिती हून सानू दारु पीन तो वी रोकेगी। तभी मनप्रीत को उसकी सास ससुर चाचा, चाची देवर ने पीट कर घर से बाहर निकाल दिया।