ट्रैवल एजेंट ने की ठगी, मैनेजर परेशान
जालंधर | मुकेरियांमें विदेश भेजने का झांसा देकर कई लोगों से पैसे ठगने वाले एजेंट के मैनेजर ने वीरवार को प्रेस वार्ता कर अपनी व्यथा सुनाई। उसने कहा कि पैसे उसके मालिक ने ठगे, लेकिन लोग उसे परेशान कर रहे हैं। मुकेरियां के आतलगढ़ के रहने वाले हितेश मनी ने बताया कि वह एक ट्रैवल एजेंसी में बतौर मैनेजर काम करता था। कुछ दिन पहले एजेंसी मालिक गायब हो गए। उन्होंने लोगों के करीब 18 लाख रुपए देने हैं। दफ्तर बंद हो चुका है। लोग उसके घर रहे हैं। कुछ दिन पहले घर में तोड़फोड़ भी की गई। पुलिस ने अब तक कोई केस भी दर्ज नहीं किया गया।