मास्टरमाइंड से मिली 100 गैस कॉपियां
जालंधर |किशनपुरा सेकुछ दिन पहले घरेलू सिलेंडरों से गैस निकालते पकड़े गए आरोपी से पुलिस ने 100 से ज्यादा गैस एजेंसी की कॉपियां बरामद की है। सभी कॉपिया अलग-अलग एजेंसीज की है। पुलिस जांच में ये बात सामने आई है कि दुग्गल की अलग-अलग गैस एजेंसीज के अंदर काम करने वाले मुलाजिमों से सैटिंग होती थी। वह वहां से लोगों के आईडी प्रूफ की कॉपियां लेकर डुप्लीकेट कॉपी इशू करवा लेता था। इस पर सिलेंडर गोदाम से वाउचर के जरिए ले लेता। वह कभी होम डिलीवरी नहीं मंगवाता था। ये धंधा कब से और किस-किस की मिलीभगत से चल रहा है, इसे खंगालने के लिए सीआईए स्टाफ जुट गया है। पता चला है कि हरि देव दुग्गल के साथ एक गैस एजेंसी के चार लोगों के नाम सामने आए हैं।