पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेटी की ननद के ससुर और पांच लोगों ने अगवा कर पिटा

बेटी की ननद के ससुर और पांच लोगों ने अगवा कर पिटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | नुरपूरके रहने वाले 45 साल के टेंपू को बेटी के ननद के ससुर, जेठानी के भाई और चार अज्ञात लोगों ने अगवा कर पुरी रात पीटा, उसके बाद सुबह उसको गदईपुर नहर पर फेंक गए। टेंपू चालक को जख्मी हालत में सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया है। बाइपास पर पड़ते नुरपूर के कुलदीप सिंह पुत्र लक्खा सिंह ने बताया कि वह टेंपू चलाते है। उसकी बेटी गगनदीप (23) की पांच साल पहले गदईपुर के रहने वाले युवक के साथ शादी हुई। शादी के बाद उसका पति तीन साल पहले सउदी अरब चला गया और उसके बाद वापस नहीं आया। कुलदीप सिंह ने बताया कि डेढ़ महीना पहले बेटी के जेठ ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी, जिस पर बिना थाने में कोई शिकायत किए बेटी को वापस घर ले आए थे और उसके बाद बेटी के पट्टी में नानके घर भेज दिया।

कुलदीप ने कहा कि बुधवार रात को गदइपुर नहर के पास बेटी की ननद के ससुर, जेठानी के भाई और चार अज्ञात लोगों वने तेजधार हथियारों से हमला तक दिया। अगवा कर ले गए और पूरी रात पीटने के बाद सुबह उसको नहर पर फेंक गए। कुलदीप ने कहा कि उसकी जेब में पड़े चार हजार रुपए भी गायब थे।