पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला और बच्चे के साथ आया चोर

महिला और बच्चे के साथ आया चोर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लम्मापिंडचौक स्थित सोनू चिकन कार्नर में वीरवार सुबह चोरी हो गई। दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी जब चेक किए तो खुलासा हुआ कि चोर एक महिला बच्चे को साथ लेकर चोरी करने आया था। वह सिलेंडर बाइक पर रखकर ले जाता है।

मालिक कमल किशोर ने बताया कि वीरवार सुबह आए तो दुकान के ताले टूटे थे। दुकान से एक सिलेंडर 1500 रुपए गायब थे। सीसीटीवी फुटेज मुताबिक 05:43 मिनट पर बाइक आई। चोर, एक महिला बच्चा था। पहले चोर दुकान के बाहर दातुन करता है। उसके बाद समय लगने पर अंदर जाता जबकि महिला बच्चा बाहर बैठे रहते हैं। ताले तोड़कर वह सिलेंडर चुराता है और उसे बाइक पर रखकर ले जाता है। पीछे बैठी महिला सिलेंडर पकड़ती है। इसी तरह कुछ महीने पहले जग्गू चौक के पास धन्ना कचौरी वाले पर चोरी हुई थी। वहां से भी महिला बच्चे सहित आया चोर सिलेंडर चुरा ले गया था।

लम्मा पिंड में सोनू चिकन कार्नर में हुई चोरी के बारे में बताते कमल किशोर।

सीसीटीवी फुटेज में बच्चे के साथ बाइक पर आया दंपति और सिलेंडर ले जाता युवक।