पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्लाईवुड कारोबारी के बेटे से साधु ने मंगवानी थी भीख

प्लाईवुड कारोबारी के बेटे से साधु ने मंगवानी थी भीख

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुभाष नगर में बुधवार को पकड़ा गया था साधु

भास्कर न्यूज| जालंधर

माईहीरांगेट से सटे सुभाष नगर में बुधवार को कारोबारी के बेटे का अपहरण करने आए साधु ने साढ़े तीन साल के पियूश को किसी दूसरे राज्य में ले जाकर भीख मंगवानी थी। लोगों ने उसे पकड़ा था। हालांकि पुलिस भीख वाली बात की पुष्टि नहीं कर रही है। पुलिस कहती है कि साधु को बच्चा दिखने में अच्छा लगा, जिस कारण वह साथ ले जाने लगा था। फिलहाल पुलिस ने वीरवार सुबह साधु को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

रात को साधु ने पुलिस को बहुत परेशान किया। पुलिस उससे अपहरण का कारण पूछती, लेकिन वह हंसता रहा। बुधवार को लोग कह रहे थे कि वह मानसिक रोगी लग रहा है, तब पुलिस ने यकीन नहीं किया। व्यापारी की शिकायत पर अपहरण का केस दर्ज किया। रात को जब उससे पूछताछ की तो साधु ने काफी देर कुछ नहीं बोला। बाद में कहा-उसने बच्चे से भीख मंगवानी थी। उसके साथ कोई नहीं था। अकेला आया था और पहले किसी बच्चे को नहीं उठाया। एएसआई जगदीश कुमार का कहना है कि पूछताछ में साधु ने कहा कि वह बच्चा चाहता था।