- Hindi News
- ट्रायल होने के कारण रूरल गेम्स में नहीं जा सकी जूडो टीम
ट्रायल होने के कारण रूरल गेम्स में नहीं जा सकी जूडो टीम
पंजाबसरकारगांवों में खेलों को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन जालंधर के जूडो कोच को गांवों में प्लेयर ही नहीं मिल रहे हैं। इस वजह से इस बार पटियाला में चल रहे रूरल गेम्स में जालंधर की जूडो टीम नहीं भेजी गई है। कोच के कहने पर स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट की ओर से इसके लिए कोई ट्रायल भी नहीं करवाया गया। यदि ट्रायल के लिए नोटिस जारी किया होता तो गांवों के स्टूडेंट्स ट्रायल में भाग जरूर लेते। ट्रायल करवाने से गांवों के जूडो खिलाड़ियों में काफी रोष है। अभिभावकों कहना है कि यदि ट्रायल के लिए नोटिस लगाया गया होता तो गांवों के जूडो खिलाड़ी बड़ी संख्या में ट्रायल देने आते। लांबड़ा, नौगज्जा, धनी पिंड और जब्बोवाल गांव के लोग जूडो की ट्रेनिंग लेते हैं। इन खिलाड़ियों को यदि रूरल गेम्स में खेलने का मौका मिलता तो उनकी प्रतिभा निखर का सामने आती। लेकिन यहां पर खिलाड़ियों को इग्नोर किया जा रहा है। पटियाला में चल रहे रूरल गेम्स में पंजाब के विभिन्न जिलों की जूडो टीम पहुंची हैं, लेकिन जालंधर की टीम नहीं गई है।
डीएसओ राकेश कौशल का कहना है कि जूडो कोच सतपाल राणा ने उन्हें लिखकर दिया है कि गांवों में जूडो के प्लेयर नहीं मिल रहे हैं। इस वजह से इसके ट्रायल नहीं करवाए। बाकी सभी गेम्स के ट्रायल हो सकते हैं तो जूडो का क्यों नहीं। जूडो कोच सतपाल राणा का कहना है - हजारा पिंड में जूडो का सेंटर चलता था, लेकिन वहां के प्रिंसिपल ने सेंटर को बंद करवा दिया। इस वजह से मैंने अपना सेंटर खालसा कालेज में शुरू किया है। हजारा पिंड में दोबारा सेंटर शुरू करवाने के लिए सीपीएस पवन कुमार टीनू से भी बातचीत की गई है। इस सेंटर के बंद होने से गांव के जूडो खिलाड़ी मिलने बंद हो गए।
अमृतसरके लिए लड़कियों की टीम के लिए मांगी लिस्ट
29सितंबरको अमृतसर में लड़कियों का रूरल गेम्स होना है। इसके लिए भी अभी तक जूडो की टीम का सिलेक्शन नहीं हुआ है। मामला उठता देखकर डीएसओ राकेश कौशल ने कोच से लड़कियों की टीम लिस्ट मांगी है। उनका कहना है कि लड़कियों की टीम की लिस्ट मिलते ही उसका एप्रूवल करके अमृतसर ले जाया जाएगा।
आपसीटकराव की वजह से नहीं जा सकी टीम
सूत्रबतातेहैं कि कोच सतपाल राणा और कोच सुरिंदर कुमार के बीच तनाव रहता है। गांवों के अधिकांश लड़के और लड़कियां इसी सेंटर में ट्रेनिंग लेने आते हैं। इस वजह से जूडो कोच सतपाल राणा ने