- Hindi News
- दिल करदा शंभू बैरियर ते बैठ जां ते सुखबीर दे पैसेयां वाले ट्रक उडीकां : मनप्रीत बादल
दिल करदा शंभू बैरियर ते बैठ जां ते सुखबीर दे पैसेयां वाले ट्रक उडीकां : मनप्रीत बादल
पंजाबपीपल्सपार्टी के संस्थापक प्रधान मनप्रीत सिंह बादल ने कहा है कि पंजाब की आर्थिक हालत में सुधार नहीं हुआ है। मोदी का जादू भी तीन महीने में ठंडा पड़ गया है। मोदी सरकार बनते ही राज्य में फंड की कमी होने की दुहाई देने वाले सुखबीर बादल एक भी ट्रक भरकर दिल्ली से पैसा नहीं ला पाए हैं।
मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, दिल करदा शंभू बैरियर ते बैठजां, ते सुखबीर दे दिल्लियों आउण वाले पैसेयां वाले ट्रकां नूं उडीकां। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार नॉन परफार्मर है। पुरानी सियासतें अब खत्म हो गई हैं।
उन्होंने कहा कि पंजाब की राजनीति में अभी बहुत स्पेस है। इसलिए वह साल 2017 के विधानसभा चुनाव कांग्रेस के साथ ही मिलकर लड़ेंगे। हालांकि उनकी इच्छा विपक्ष के सभी मोर्चों का सांझा प्लेटफार्म बनाने की है। इससे पहले हम कांग्रेस के साथ मिलकर राज्य में होने वाले लोकल बॉडीज चुनाव भी लड़ेंगे।
मनप्रीत बादल ने कहा, मोदी का जादू भी तीन महीने में ठंडा पड़ गया है।
चार साल बाद नई कार्यकारिणी गठित
मनप्रीतसिंह बादल ने शहीद भगत सिंह के जन्मदिन पर चार साल बाद नए सिरे से पार्टी की कार्यकारिणी का गठन किया है। उन्होंने रविवार को केंद्रीय कमेटी में 51 मेंबरों के अलावा प्रदेश कमेटी में 6 सीनियर उपप्रधान, 10 उपप्रधान, 31 जनरल सेक्रेटरी, 26 जिला प्रधान और एक सेक्रेटरी जनरल के नामों का ऐलान किया। उन्होंने जिला प्रधानों को अपनी कार्यकारिणी का ऐलान जिला स्तर पर करने को कहा है।
प्रधान: मनप्रीतसिंह बादल, सेक्रेटरी जनरल गुरप्रीत सिंह भट्टी, ऑफिस सेक्रेटरी जसवीर सिंह ढिल्लों और प्रेस सेक्रेटरी डॉ. नवजोत सिंह दाहिया।
जिलाप्रधान : जालंधरअर्बन डॉ. नवजोत सिंह दाहिया, जालंधर रूरल बाबा राजिंदर सिंह जौहल, अमृतसर अर्बन मनमोहन सिंह गुमटाला, अमृतसर रूरल प्रीतइंदर सिंह ढिल्लों, लुधियाना अर्बन रवि लिबड़ा, लुधियाना रूरल अजीत सिंह, रोपड़ अर्बन जरनैल सिंह काबरेवाल, रोपड़ रूरल बलवंत सिंह गिल, बरनाला कुलवंत सिंह लोहगढ़, बठिंडा हरदेव सिंह, फरीदकोट प्रदीप सिंह सीविया, फाजिल्का सुखप्रीत सिंह, फिरोजपुर प्रीतम सिंह संधू, गुरदासपुर हरदयाल सिंह गजनीपुर, होशियारपुर अमरजीत सिंह, कपूरथला राजा गुरप्रीत सुलतानपुरी, मोगा डॉ. रविंदर सिंह भाना, मुक्तसर जगजीत सिंह बराड़, पठानकोट डॉ. जसपाल सिंह भिंडर, पटियाला दरबारा सिंह, संगरूर मोहिंदर