पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हॉकी में सीआईएसएफ और नॉर्दन रेलवे जीते

हॉकी में सीआईएसएफ और नॉर्दन रेलवे जीते

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोहाली| 44वींएसएन वोहरा अॉल इंडिया गुरमीत मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट में रविवार को सीआईएसएफ ने पीएसपीसीएल पटियाला को 6-2 से पराजित कर दिया।

मोहाली के नए हॉकी स्टेडियम में आयोजित टूर्नामेंट में विजेता टीम के लिए मिकी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन गोल कर हैट्रिक पूरी की। उन्होंने मैच के छठे, 19वें और 47वें मिनट में गोल किए। इसके अलावा कोमपाल ने 14वें और 40वें जबकि सोनी ने 53वें मिनट में गोल कर टीम की जीत में योगदान दिया।

पराजित टीम के लिए कुलविंदर सिंह ने 7वें और अमरीक सिंह ने 26वें मिनट में गोल किए। दिन के दूसरे मैच में नॉदर्न रेलवे दिल्ली ने ईएमई जालंधर को कड़े मुकाबले में 3-2 से शिकस्त दी।

मैच के पहले ही मिनट में दिल्ली के लिए सुखमन ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। 9वें मिनट में जालंधर के लवप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल स्कोर बराबर कर दिया। 33वें मिनट में दिल्ली के जसजीत ने टीम को आगे किया ही था कि 36वें मिनट में जालंधर के जगजीत ने पेनल्टी कॉनर्र पर गोल कर मुकाबला बराबरी पर पहुंचा दिया। लेकिन दिल्ली के जसजीत ने 40वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर से गोल कर टीम को जीत दिला दी।