- Hindi News
- सोसायटी के कार्यकारी प्रधान प्रदुमन ठुकराल ने दी पुलिस में शिकायत
सोसायटी के कार्यकारी प्रधान प्रदुमन ठुकराल ने दी पुलिस में शिकायत
सोसायटी दफ्तर पर पार्षद टोनी ने ताले तुड़वा करवाया नंदा ग्रुप का कब्जा
शहीदउधमसिंह नगर वेलफेयर सोसायटी के चुनाव का मामला गर्मा गया है। इलाका पार्षद जोगिंदर सिंह टोनी ने धक्के से सोसायटी के व्हाइट हाउस में बने दफ्तर का ताले तुड़वा कर राकेश नंदा ग्रुप को कब्जा दिला दिया। डीसीपी नवीन सिंगला ने दोनों पक्षों की सहमति बनने तक चुनाव पर रोक लगा रखी है। फिलहाल कार्यकारी प्रधान प्रदुमन सिंह ठुकराल ने मामले की शिकायत थाना दो पुलिस को दी है। सोमवार को वह पुलिस अधिकारियों को सबूत सौंपेंगे। वहीं, नंदा का कहना है - उन्होंने कोई ताला नहीं तोड़ा। सिर्फ धक्का देने पर दरवाजा खुल गया था। जबकि पार्षद जगदीश राजा का कहना है - कब्जे के लिए ताले तोड़ने नहीं चाहिए थे, वह ठुकराल से चाबी दिला देते। कानून हाथ में लेना गलत है। पार्षद जोगिंदर सिंह टोनी का कहना है कि मैंने किसी के ताले नहीं तुड़वाए। पांच मेंबरी कमेटी को ही पता होगा।
रविवार सुबह सोसायटी चुनाव को लेकर राकेश नंदा ग्रुप ने व्हाइट हाउस में मीटिंग रखी थी। यहां पार्षद जगदीश राजा, पार्षद जोगिंदर सिंह टोनी भी पहुंचे। नंदा ने चुनाव उनकी अध्यक्षता में करवाने की पेशकश की थी। इसका चेयरमैन डीएल वर्मा को बनाया गया था। वहां मंच पर बैठे राजा ने कहा - एसयूएस नगर का अधिकतर हिस्सा टोनी के वार्ड में है। इसलिए फैसला टोनी ही लें। टोनी मंच पर पहुंचे और उन्होंने पांच मेंबरी कमेटी बना दी। इसमें आरएस मोती, विनोद पुरी, सागर अग्रवाल, सतपाल सिंह राजीव कपूर को शामिल किया गया। उन्होंने कहा कि यही कमेटी चुनाव तक काम काज देखेगी। वहां से टोनी नंदा और पांच मेंबरों को लेकर व्हाइट हाउस की रिसेप्शन में आए। वहां उसके तालों को तुड़वाया और अस्पताल में चल रहे फिजियोथैरपी सेंटर के दरवाजे पर लगे ताले को भी तोड़ दिया। सेंटर पर कब्जा नंदा ग्रुप को करवा दिया। सेंटर के बाहर रिसेप्शनिस्ट की कुर्सी पर नंदा ने दोनों पार्षदों राजा टोनी को बैठा दिया। चुनाव कमेटी चेयरमैन डीएल वर्मा को जब चार्ज दिलाने को कहा गया तो उन्होंने मना कर दिया। बोले - मामला जिला प्रशासन के पास है। वह चुनाव के अलावा किसी काम में दखल नहीं देंगे। वहां दफ्तर में काम करने वाले कर्मचारी कुलदीप ने जब इसकी सूचना ठुकराल को देनी चाही तो नंदा ने उसका मोबाइल छीन लिया।
बहस भी : सोसायटी कार्यालय में एकाएक कार्रवाई के चलते