- Hindi News
- गाजीगुल्ला में छत पर खेल रही बच्ची सीढ़ियों से गिरी
गाजीगुल्ला में छत पर खेल रही बच्ची सीढ़ियों से गिरी
बच्ची अप्सरा खातून तीन साल की है।
भास्कर न्यूज | जालंधर
गाजीगुल्लामेंसीढ़ियों से गिरने से तीन साल की अप्सरा की बाजू टूट गई। जख्मी हालत में बच्ची को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अप्सरा खातून की मां सलमा ने बताया - दोपहर को बच्ची सीढ़ियों से नीचे उतर रही थी, की फिसल कर गिर गई।
वहीं देर रात 108 एंबुलेंस सड़क हादसे में जख्मी एक व्यक्ति को सिविल अस्पताल लाई। इलाज दौरान उक्त व्यक्ति की मौत हो गई। उसकी पहचान गुरदासपुर के दीनानगर के रहने वाले विनोद पुत्र राम भजन के रूप में हुई है। हादसा कब और कैसे हुए इसके बारे में कुछ भी पता नहीं लग पाया है।