- Hindi News
- लक्की के नहीं हुए बयान, अभी कोई कार्रवाई नहीं
लक्की के नहीं हुए बयान, अभी कोई कार्रवाई नहीं
पार्षदबालकृष्ण बाली के बेटे के खिलाफ गले में चाकू से वार करने का आरोप लगाने वाले मनीष कुमार उर्फ लक्की के रविवार को बयान नहीं हो पाए। थाना तीन पुलिस लक्की के बयान लेने पहुंची थी, मगर उसने बयान लिखवाने से मना कर दिया। बोला-सोमवार को सोच-समझकर बयान लिखवाएंगे। इसी के चलते थाना तीन पुलिस ने अभी बाली के बेटे पर कोई कार्रवाई नहीं की है। थाना तीन के एसएचओ भूषण सेखड़ी का कहना है कि बयानों के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी। गौर हो कि किशनपुरा के रहने वाले मनीष कुमार ने बताया था कि शनिवार रात वह दूध लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में बाली के बेटे नन्नू ने उस पर घूरने का आरोप लगाया और फिर गले में चाकू फेर दिया।