पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मानकपुर में सेवादार की पत्नी ने निगला जहरीला पदार्थ

मानकपुर में सेवादार की पत्नी ने निगला जहरीला पदार्थ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहकोटकेपास गांव मानकपुर में धार्मिक स्थल पर रहने वाली महिला ने गांव के 6-7 लोगों के गलत व्यवहार से तंग आकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। महिला सिविल अस्पताल में दाखिल है। मानकपुर के रहने वाले गुरमेल सिंह ने बताया कि वह धार्मिक स्थल पर सेवादार हैं। पिछले बीस साल से परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर ही रह रहे हैं। वह किसी काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। उनकी प|ी हरविंदर कौर (49) और बेटी राजविंदर कौर ही धार्मिक स्थल पर थे। ऐसे में गांव के 6-7 लोगों ने आकर उसकी प|ी को धार्मिक स्थल छोड़कर जाने के लिए कहा। उनके बर्तन फेंक कर हरविंदर कौर को अपशब्द कहे। इससे बेइज्जती महसूस करते हुए हरविंदर ने जहरीला पदार्थ निगल लिया।